विश्व जनसंख्या दिवस पर एमसीडी स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जनजागरूकता अभियान

Posted on: 2026-07-11


नई दिल्ली, 11 जुलाई । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न मातृ एवं शिशु कल्याण (एम एंड सीडब्ल्यू) केंद्रों तथा स्वास्थ्य इकाइयों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान जनसंख्या स्थिरीकरण, प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा स्वास्थ्य संबंधी सूचित एवं जिम्मेदार निर्णयों के महत्व पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रमों के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह, जागरूकता गतिविधियां तथा समुदाय स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाए गए।

इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ, सशक्त एवं सतत समाज के निर्माण के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस तरह के जनजागरूकता अभियान लोगों में परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जिम्मेदार स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।