Posted on:
नई दिल्ली, 06 जुलाई । दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू सोमवार को आरके पुरम स्थित ‘कांची कामकोटी पीठम सांस्कृतिक केंद्र’ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल से अत्यंत ज्ञानवर्धक संवाद किया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
उपराज्यपाल ने केंद्र द्वारा आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण, सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने और युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वामीजी का शांति, सद्भाव और आध्यात्मिकता का शाश्वत संदेश है।