Posted on:
रायपुर, 24 अप्रैल । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे तक सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे पंचायत पदाधिकारियों से संवाद करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। सम्मेलन के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह सम्मेलन पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।