उपराज्यपाल से दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने की मुलाकात

Posted on: 2026-07-18


नई दिल्ली, 18 जुलाई । दिल्ली के उपराज्यपाल से शनिवार को दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त अनुराग कुमार ने लोक निवास में मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। उन्होंने सतीश गोलचा की जगह ली है, जो अगस्त 2025 से दिल्ली पुलिस के प्रमुख पद पर कार्यरत थे।