न ज्यादा मेहनत, घर पर बनाएं टेस्टी डिश

Posted on: 2026-07-14


गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों का मन रोजाना दाल-चावल, रोटी-सब्जी जैसे पारंपरिक खाने से हटने लगता है। तेज गर्मी और उमस के कारण कई बार खाना बनाने में भी मन नहीं लगता। वहीं बाहर जाकर खाने या ऑनलाइन ऑर्डर करने का विकल्प भी हर बार सही नहीं रहता, क्योंकि इसमें ज्यादा पैसे खर्च होने के साथ स्वाद मन मुताबिक मिलने की गारंटी नहीं होती। ऐसे में घर पर मौजूद सामान्य सामग्री से तैयार होने वाली कुछ आसान और झटपट रेसिपीज बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। खास बात यह है कि इन व्यंजनों को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और सिर्फ 10 मिनट के अंदर स्वादिष्ट खाना तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आसान रेसिपीज के बारे में।

1. चटपटी खिचड़ी या तहरी अगर कुछ हल्का और जल्दी बनने वाला खाने का मन है तो खिचड़ी सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके लिए घर में मौजूद दाल, चावल, हल्दी, नमक और पानी की जरूरत होती है। सभी सामग्री को कुकर में डालकर 2 से 3 सीटी लगाएं और ऊपर से जीरे का तड़का लगा दें। इसे अचार, दही या चटनी के साथ परोसा जा सकता है। वहीं अगर खिचड़ी खाने का मन नहीं है तो तहरी भी बना सकते हैं। इसके लिए चावल के साथ आलू, प्याज, टमाटर और गोभी जैसी सब्जियां डालकर मसालों के साथ पकाएं। कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट तहरी तैयार हो जाएगी।

2. हेल्दी और टेस्टी नमकीन दलिया गर्मियों में हल्का और पौष्टिक खाना खाने के लिए नमकीन दलिया एक अच्छा विकल्प है। यह पेट भरने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए दलिया को कुछ देर भिगोकर रखें। इसके बाद प्याज, टमाटर, आलू, गोभी और हरी धनिया जैसी सब्जियां काट लें। कुकर में तेल गर्म कर सब्जियों को भूनें और फिर दलिया डालकर नमक व मसाले मिलाएं। 3 से 4 सीटी में स्वादिष्ट नमकीन दलिया तैयार हो जाएगी।

3. हाई प्रोटीन बेसन चीला अगर जल्दी और हेल्दी नाश्ता करना है तो बेसन चीला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसके लिए एक कप बेसन में पानी मिलाकर घोल तैयार करें। इसमें अजवायन, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब तवे पर थोड़ा तेल लगाकर चीला सेंक लें। इसे हरी चटनी या दही के साथ खाया जा सकता है। 4. झटपट तैयार करें अंडा भुर्जी

अगर घर में अंडे मौजूद हैं तो कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट अंडा भुर्जी तैयार की जा सकती है। इसके लिए कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। इसके बाद बारीक कटे प्याज को भूनें और फिर टमाटर, नमक और मसाले डालकर पकाएं। जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें अंडे फोड़कर डालें और लगातार चलाते रहें। ऊपर से हरा धनिया डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है। इसे रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ खाया जा सकता है। 5. कम समय में बनाएं स्वादिष्ट स्नैक गर्मियों में जब खाना बनाने का मन न हो तो ये आसान रेसिपीज आपकी परेशानी दूर कर सकती हैं। इन व्यंजनों के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और घर में उपलब्ध चीजों से ही इन्हें तैयार किया जा सकता है। कम खर्च, कम मेहनत और कम समय में तैयार होने वाली ये रेसिपीज उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं।