पेट के आसपास जमा चर्बी यानी बेली फैट आज के समय की सबसे आम फिटनेस समस्याओं में से एक है. सोशल मीडिया पर इसे कम करने के लिए तरह-तरह के नुस्खे, डाइट और एक्सरसाइज बताए जाते हैं. लेकिन इनमें से हर सलाह सही नहीं होती. कई बार लोग सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करके महीनों मेहनत करते हैं, फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. इसलिए यह जानना जरूरी है कि बेली फैट से जुड़े कौन से सच हैं और कौन से सिर्फ मिथक.
सिर्फ क्रंचेस या सिट-अप्स करने से पेट की चर्बी कम हो जाएगी यह सबसे बड़ा और आम मिथक है. विज्ञान की भाषा में 'स्पॉट रिडक्शन' (यानी शरीर के किसी एक हिस्से से फैट कम करना) जैसी कोई चीज नहीं होती. जब आप क्रंचेस करते हैं, तो आपकी पेट की मांसपेशियां (Abs Muscles) मजबूत होती हैं, लेकिन उसके ऊपर जमी फैट की परत तब तक नहीं हटेगी जब तक आप ओवरऑल बॉडी फैट कम नहीं करेंगे. बेली फैट घटाने के लिए आपको फुल-बॉडी वर्कआउट और सही डाइट पर ध्यान देना होगा.
गरम पानी में नींबू-शहद मिलाकर पीने से फैट पिघल जाता है सुबह-सुबह गरम पानी में नींबू और शहद पीना सेहत के लिए अच्छा है. यह आपको हाइड्रेटेड रखता है और डाइजेशन को सुधारता है. लेकिन यह सोचना कि यह सीधे आपके पेट की चर्बी (Belly Fat Myths and Facts) को मोम की तरह पिघला देगा, बिल्कुल गलत है. फैट तभी कम होगा जब आप दिनभर में जितनी कैलोरी ले रहे हैं, उससे ज्यादा बर्न करेंगे. सिर्फ 'फैट-फ्री' या 'डाइट' फूड खाने से पेट अंदर हो जाएगा
बाजार में मिलने वाले कई 'फैट-फ्री' या 'डाइट' प्रोडक्ट्स के नाम पर धोखा होता है. कंपनियां अक्सर स्वाद बढ़ाने के लिए फैट तो हटा देती हैं, लेकिन उसमें भारी मात्रा में शुगर या प्रिजर्वेटिव्स मिला देती हैं. यह शुगर आपके पेट के आसपास फैट के रूप में ही जमा होती है. इसलिए पैकेटबंद डाइट फूड की जगह घर का बना सिंपल, फ्रेश और बैलेंस खाना खाएं. रात को कार्बोहाइड्रेट्स खाने से बेली फैट बढ़ता है वजन बढ़ने या बेली फैट का कनेक्शन इस बात से नहीं है कि आप किस समय खा रहे हैं, बल्कि इस बात से है कि आप कितना खा रहे हैं. अगर आप रात में अपनी जरूरत के मुताबिक सीमित मात्रा में चावल या रोटी खाते हैं, तो इससे पेट नहीं बढ़ेगा. सिर्फ रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लेना चाहिए ताकि खाना अच्छे से पच सके.
पसीना बहाने वाली बेल्ट या स्लिमिंग टी से पेट कम होता है बाजार में मिलने वाली वाइब्रेटिंग बेल्ट या स्लिमिंग टी सिर्फ आपके शरीर से पानी का वजन कम करती हैं, फैट नहीं. जैसे ही आप दोबारा पानी पिएंगे, वजन वापस वैसा ही हो जाएगा. बेली फैट कम करने का कोई शॉर्टकट या जादुई तरीका नहीं है. Belly Fat Myths and Facts: बेली फैट कम करने का असली फॉर्मूला क्या है? अगर आप सच में पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो इन तीन बेसिक बातों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं: बैलेंस्ड डाइट: खाने में प्रोटीन (दालें, पनीर, अंडे) और फाइबर (सलाद, हरी सब्जियां) बढ़ाएं. मीठा और मैदा बेहद कम कर दें. एक्टिव लाइफस्टाइल: हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन कार्डियो (दौड़ना, साइकिल चलाना, वॉक) और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों को मिक्स करके वर्कआउट करें. स्ट्रेस कम लें और पूरी नींद लें: जब आप स्ट्रेस में होते हैं, तो शरीर में 'कोर्टिसोल' नाम का हार्मोन बढ़ता है, जो सीधा पेट पर फैट जमा करता है. इसलिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें.