न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कैसे कॉफ़ी और डार्क चॉकलेट आपके फ़ोकस और मूड को बेहतर बना सकती है

Posted on: 2026-06-24


हममें से ज्यादातर लोगों के दिन की शुरूआत ही एक कप हॉट चाय या काफी के साथ होती है. सिर्फ सुबह ही नहीं बल्कि, दोपहर के वक्त जब ऑफिस या घर के काम के बीच अचानक सुस्ती आने लगती है,

तो हम में से कई लोग एक कप कड़क कॉफी ढूंढते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कॉफी के साथ डार्क चॉकलेट का एक छोटा सा टुकड़ा खाना बेहद पसंद होता है. यह कॉम्बिनेशन स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. 

क्या आप जानते हैं कि कॉफी और डार्क चॉकलेट का कॉम्बिनेशन सिर्फ स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि, सेहत को भी कई लाभ पहुंचा सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. 

हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिया ने एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अक्सर हर दूसरी चीज को वजन घटाने या बॉडी को डिटॉक्स करने का 'शॉर्टकट हैक' बता दिया जाता है. लेकिन और डार्क चॉकलेट का यह कॉम्बिनेशन कोई हैक नहीं है, बल्कि यह शरीर पर बहुत ही अलग और पॉजिटिव तरीके से काम करता है.

इस कॉम्बिनेशन में ऐसा क्या खास है?

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा के मुताबिक, में पाया जाने वाला कैफीन हमारे दिमाग को तुरंत अलर्ट करने का काम करता है. यह सीधे हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम (Central nervous system) पर असर डालता है, जिससे हमारा फोकस, ध्यान और एनर्जी लेवल अचानक से बढ़ जाता है. जब आपको काम के बीच में नींद आ रही हो, तो कैफीन उसे झटके में दूर भगा देता है.

​वहीं दूसरी तरफ, के अपने अलग ही फायदे हैं. डार्क चॉकलेट में 'फ्लेवोनोल्स' (Flavanols) और 'थियोब्रोमाइन' (Theobromine) नाम के खास तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और हमारे मूड को अच्छा यानी खुश करने में मदद कर सकते हैं.

इस कॉम्बिनेशन से क्या होता है?

पूजा मखिया बताती हैं, कैफीन आपके फोकस और एनर्जी को बढ़ाता है, जबकि डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोल्स और थियोब्रोमाइन ब्लड फ्लो को अच्छा करके मूड को फ्रेश करते हैं. जब आप इन दोनों को एक साथ लेते हैं, तो आप पहले से कहीं ज्यादा फोकस्ड महसूस करते हैं और आपका मूड भी एकदम बढ़िया हो जाता है.

पूजा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में इस बात को और गहराई से समझाया है. उन्होंने बताया कि डार्क चॉकलेट में मिलने वाला 'थियोब्रोमाइन' शरीर को बहुत ही आराम से और लंबे समय तक एक्टिव रखने का काम करता है. कॉफी पीने से जहां अचानक एनर्जी का बूस्ट मिलता है, वहीं डार्क चॉकलेट उस एनर्जी को धीरे-धीरे और लंबे समय तक बनाए रखती है. इसके अलावा, कॉफी में भरपूर मात्रा में 'पॉलीफेनोल्स' होते हैं, जो हमारी ओवरऑल सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं.