Posted on:
नई दिल्ली, 08 मई । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होंगी। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार सुबह दिल्ली से कोलकाता के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री वहां पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगी। मुख्यमंत्री इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरकार को शुभकामनाएं देंगी और समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार से अधिक मतों के अंतर से हार गईं।