Posted on:
गंगटोक, ०8 नवंबर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दीपावली के अवसर पर सिक्किम के भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्र शेरेथांग पहुंचे। जिला सूचना अधिकारी, पाक्योंग ने बताया, दौरे के दौरान वह शेरेथांग युद्ध स्मारक पर देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही वह सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात कर उनके साथ बातचीत भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दौरे के पहले दिन कल (7 नवंबर) पश्चिम बंगाल के बागडोगरा वायुसेना केंद्र में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिलीगुड़ी स्थित सुकना में भारतीय सेना के जवानों के साथ भी बातचीत की थी।