Posted on:
सक्ती, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे गिरोह के खिलाफ हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नकली नोट तैयार करने के मामले में दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। दाेनाें आराेपिताें काे आज गुरुवार काे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
आरोपितों के कब्जे से 500 और 100 रुपये के कुल 17,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, फ्रेम, पेपर, कटर और एक एक्टिवा भी जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार, हसौद पुलिस को नकली नोट तैयार किए जाने के संबंध में सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपिताें को पकड़ा। दोनों आरोपित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपित कलर प्रिंटर की मदद से असली नोटों की तरह दिखने वाले नकली नोट तैयार कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम कोसीर में दबिश देकर नरेश कुमार आदित्य (36 वर्ष) और संजय आदित्य (30 वर्ष), दोनों निवासी कहरापारा, कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को हिरासत में लिया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपिताें के कब्जे से 500 और 100 रुपये के नकली नोट जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 17,500 रुपये है। इसके साथ ही नोट छापने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित कब से नकली नोट तैयार कर रहे थे और क्या इससे पहले भी जाली नोट बाजार में खपाए गए हैं।
हसौद पुलिस ने दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस नकली नोटों के इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गतिविधि में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।