Posted on:
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह चोट के कारण कनाडा महिला ओपन 2026 से हट गई हैं। उन्हें आज बुधवार को टोरंटो में होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त मिस्र की फैरूज अबोएलखैर से भिड़ना था। अनाहत के हटने से अबोएलखैर को बिना खेले सेमीफाइनल में जगह मिल गई है।
अठारह वर्षीय अनाहत ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में ब्रिटेन की सारन न्घिएम को 11-6, 4-11, 11-5, 11-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी।
कनाडा महिला ओपन 1,03,750 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाला पीएसए सिल्वर स्तर का टूर्नामेंट है। इसका आयोजन टोरंटो के ब्रुकफील्ड प्लेस में किया जा रहा है।