Posted on:
इंफाल, 09 अक्टूबर । मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले के न्यू लम्बुलेन इलाके में गुरुवार रात अज्ञात उपद्रवियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का एक हेड कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने बी/107 आरएएफ के प्रवेश द्वार पर ग्रेनेड फेंका। यह घटना पोरोमपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। घायल जवान की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हेड कांस्टेबल धनंजय राय के रूप में की गई है।
घटना के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हमले में शामिल लोगों की पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।