मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर

Posted on: 2026-10-01


रायपुर 01 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से लंबित महानदी जल विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।