आणंद बस-ट्रक हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

Posted on: 2026-09-30


नई दिल्ली, 30 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के आणंद जिले में बस और ट्रक की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से एक पोस्ट जारी किया। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा, “गुजरात के आनंद में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि गुजरात के आणंद जिले में बुधवार तड़के बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया