बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने आज सुकमा और जगदलपुर जाएंगे मुख्यमंत्री साय

Posted on: 2026-09-28


रायपुर, 28 सितम्बर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुकमा और जगदलपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री दोनों स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद वे शाम को जगदलपुर से रायपुर लौटेंगे।