Posted on:
रायपुर, 22 सितम्बर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक नवा रायपुर में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। वहीं शाम 6 बजे से 7 बजे तक मुख्यमंत्री साक्षात्कार कार्यक्रम में भाग लेंगे।