एनआईए की विशेष अदालत ने झीराम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी दस आरोपियों को दोषी ठहराया

Posted on: 2026-09-06


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जगदलपुर स्थित विशेष अदालत ने झीराम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी दस आरोपियों को विभिन्न आरोपों में दोषी ठहराया है। इस मामले में कुल ग्यारह आरोपियों पर मुकदमा चलाया गया, जिनमें से एक की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो गई।
 
अदालत ने दो महिलाओं सहित सभी दस आरोपियों को उनतीस लोगों की हत्या और पंद्रह अन्य लोगों की हत्या के प्रयास का दोषी पाया। सजा की मात्रा पर फैसला 16 सितंबर को सुनाया जाएगा।
 
गौरतलब है कि मई 2013 में माओवादियों ने झीराम घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला किया था। इस जघन्य हमले में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोग शहीद हो गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक चली गोलीबारी में 15 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने की थी।