मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्रोत महोत्सव में होंगे शामिल

Posted on: 2026-08-19


रायपुर, 19 अगस्त । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे ओमाया गार्डन पहुंचेंगे, जहां वे जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित स्रोत महोत्सव में शामिल होंगे।

स्रोत महोत्सव का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्यों का निर्वहन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।