Posted on:
नई दिल्ली, 17 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि बीरभूम में आग की घटना में हुई जनहानि से वह बेहद दुखी हैं। स्थानीय प्रशासन हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।