नई दिल्ली, 21 जुलाई । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिक्किम के नामची जिले में बन रही सुरंग में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, "इस जिले में बन रही सुरंग में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जिन्होंने अपनों को खोया है उन्हें हिम्मत और साहस मिले, जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके और घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं।"
उल्लेखनीय है कि नामची जिले के समरदुंग, झोलुंगे में बन रही सुरंग के पास अचानक भूस्खलन होने के मलबे से निकासी द्वार बंद होने के कारण कई मजदूर अंदर फंस गए। तलाशी अभियान में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।