प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी हादसे पर जताया दुख

Posted on: 2026-07-18


अहमदाबाद, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में शनिवार को आग लगने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।