Posted on:
नई दिल्ली, 15 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स पर साझा किए गए सुभाषितम् में विद्या, कौशल और उत्तम स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्या से विवेक, कौशल से विकास और उत्तम स्वास्थ्य से हर संकल्प को सिद्धि मिलती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर देश की पहचान को और सशक्त बना रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर यह सुभाषितम् साझा किया, ''धन्यानामुत्तमं दाक्ष्यं धनानामुत्तमं श्रुतम्। लाभानां श्रेय आरोग्यं सुखानां तुष्टिरुत्तमा।।'' यह सुभाषतिम् (श्लोक) महाभारत के यक्ष-युधिष्ठिर संवाद से लिया गया है।
इस सुभाषितम् का अर्थ है- सभी श्रेष्ठ गुणों में कौशल सबसे उत्तम है। सभी धनों में विद्या सबसे बड़ी संपत्ति है। सभी लाभों में उत्तम स्वास्थ्य सबसे बड़ा लाभ है। सभी सुखों में संतोष सबसे श्रेष्ठ है।