कुपवाड़ा में पांच एके-सीरीज राइफल, हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Posted on: 2026-07-07


कुपवाड़ा, 07 जुलाई । सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आतंकवादियों के एक बड़े ठिकाने का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया और वहां से पांच एके-सीरीज राइफल, एक हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना ने केरन सेक्टर के इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर कहा, "अभियान के दौरान बलों ने ठिकाने का पता लगाया और पांच एके-सीरीज राइफल, नौ एके मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड, भारी मात्रा में गोला-बारूद और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया।" आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।