Posted on:
मुरादाबाद, 04 जुलाई । नई दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक जुलाई से चार जुलाई तक आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद के हॉक आई शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में हॉक आई शूटिंग एकेडमी मुरादाबाद के कई निशानेबाजों ने भाग लिया। आयुष अग्रवाल, रुद्र प्रताप सिंह, समेत कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर संस्थान व जनपद का नाम रोशन किया।
कोच पुष्कर देओल व उत्सव विश्नोई ने खिलाड़ियों को वधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।