Posted on:
नई दिल्ली, 06 जून । दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को रघुवीर नगर का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। स्थानियों लोगों ने सड़कों की स्थिति, नालियों की सफाई, पानी की लाइनों और सीवेज से जुड़े मामलों पर मंत्री के सामने बात रखी। यह जानकारी मंत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
मंत्री सिरसा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की देरी न करने का निर्देश दिया है। उन्होंने किए जाने वाले कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सीधे उन्हें सौंपने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कर्तव्य है।
मंत्री सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम 'दफ्तरों से नहीं, जनता के बीच' सरकार चलाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।