राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री साय

Posted on: 2026-05-15


रायपुर 15 मई । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह आज शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में 1 हजार 880 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी।

दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मौजूद रहेंगे।

ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कृषि विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। स्नातक कृषि पाठ्यक्रम के 1234 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएँगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 518 एवं पीएचडी स्तर पर 128 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।