ऑल इंडिया काइट टूर्नामेंट में छाई अल्टीमेट काइट क्लब मुरादाबाद की टीम

Posted on: 2026-05-08


मुरादाबाद, 08 मई । दिल्ली के डीएनडी मैदान में आयोजित ऑल इंडिया काइट टूर्नामेंट में मुरादाबाद जिले की अल्टीमेट काइट क्लब मुरादाबाद की टीम ने अपनी पतंगबाजी का हुनर दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

अल्टीमेट काइट क्लब मुरादाबाद की टीम का नेतृत्व करने वाले शाहजेब अंसारी ने बताया कि ऑल इंडिया काइट टूर्नामेंट में देशभर से करीब 96 टीमों ने प्रतिभाग किया। मैच में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने मुकाबलों में लगातार बढ़त बनाकर पीतलनगरी का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 7 मई तक आयोजित हुई, जिसमें अलग-अलग राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान जेन अली खान, शब्बू, राजा, आतिफ आदि मौजूद रहे।