Posted on:
नई दिल्ली, 24 अप्रै। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक निजी पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और जिले के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
आयोग ने शुक्रवार को बताया कि विगत 20 अप्रैल को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को फैक्टरी में रासायनिक मिश्रण और निर्माण प्रक्रिया के दौरान घर्षण के कारण विस्फोट हुआ। घटना के दौरान तब कारखाने में महिलाओं सहित 100 से अधिक श्रमिक मौजूद थे। घायल श्रमिकों को विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। जिले में हाल ही में हुई इसी तरह की एक अन्य घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी।
आयोग ने रिपोर्ट में घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति, मामले की जांच और मृतक एवं घायल व्यक्तियों के परिजनों को दिए गए मुआवजे का विवरण भी शामिल करने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि विरुधुनगर विस्फोट में 23 श्रमिकों की मौत हो गयी थी।