उप महापौर ने किया "स्वच्छता प्रीमियर लीग टी-20" का शुभारंभ

Posted on: 2025-09-27


नई दिल्ली, 27 सितंबर । दिल्ली के उपमहापौर जय भगवान यादव ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित "स्वच्छता प्रीमियर लीग टी-20" का शुभारंभ खेड़ा गांव स्थित हरिकिशन क्रिकेट ग्राउंड में किया।

इस अवसर पर उप महापौर जय भगवान यादव ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता प्रीमियर लीग केवल खेल का मंच नहीं है, बल्कि यह समाज को स्वच्छता और एकता का संदेश देने वाला प्रेरक आयोजन है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देती हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।”

उपमहापौर ने बताया कि इस प्रीमियर लीग में दिल्ली नगर निगम की कुल 13 टीमें भाग ले रही हैं, जो आने वाले दिनों में दर्शकों का मनोरंजन करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए डीसी संतोष राय का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्थानीय पार्षद मीनू और अन्य व्यक्तिय कार्यक्रम में उपस्थिति रहें।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह प्रीमियर लीग न केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का माध्यम है, बल्कि समाज में स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने की दिशा में एक सराहनीय पहल भी है।