राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर अपनी
संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह इस
खबर से बेहद दुखी हैं और उन्होंने इस आकस्मिक मौत का शिकार हुए लोगों के परिजनों
के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने
की कामना की है।